Home व्यापार पियाजियो व्हीकल्स ने लॉन्च किया एप एनएक्सटी प्लस
व्यापार - July 14, 2022

पियाजियो व्हीकल्स ने लॉन्च किया एप एनएक्सटी प्लस

मुंबई, 14 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस )। पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने पैसेंजर श्रेणी में अपना नया उत्पािद ऑल-न्यू एप एनएक्सटी प्लस लॉन्च किया है। एप एनएक्सटी प्लस सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला थ्री व्हीलर है और सीएनजी वर्जन के लिए इंडस्ट्री की सबसे बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करता है। यह एक किलोग्राम सीएनजी में 50 किमी की दूरी तय कर सकता है। स्वदेशी रूप से शोध कर विकसित किया गया यह वाहन बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत तत्वों से लैस है, जो इसे उद्योग में पेश किए जाने वाले दूसरे ब्रांड्स की तुलना में एक समकालीन और तरोताजा लुक देता है।

अपनी बेजोड़ माइलेज के अलावा, यह उत्पाकद अपनी श्रेणी में पहली बार ट्यूबलेस टायर, आकर्षक फ्रंट लुक, हेडलैंप के लिए बेजेल, बीज कलर डैशबोर्ड, डुअल टोन सीटों और बेहतर दृश्यसता एवं लुक्सम के लिए पारदर्शी खिड़कियों के साथ नई डिजाइन की कैनोपी से सुसज्जित है। इसमें साइड पर खूबसूरत डेकल्सो भी है जोकि उत्पाबद की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।

पियाजियो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और चेयरमैन श्री डिएग्रो ग्रैफी ने कहा, “पियाजियो में हम सीएनजी, एलपीजी और पेट्रोल फ्यू ल वैरिएंट्स के साथ एक और थ्री-व्हीलर यात्री वाहन लॉन्च कर बेहद उत्सामहित हैं। वैकल्पिक ईंधन के विकल्पों की बढ़ती हुई मांग और प्रदूषण पर नियंत्रण की जरूरत सीएनजी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा दे रही है। भारत सरकार वैकल्पिक ईंधन के विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए महत्ववपूर्ण कदम उठा रही है, इससे हमारे जैसे ओईएम (ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्यु फैक्चयरर्स) को भी ज्या दा से ज्या दा संख्यान में ग्राहको की जरूरतें पूरी करने के लिए अपने उत्‍पादों में नवाचार करने में मदद मिलती है। नए एप एनएक्सटी+ को भारतीय बाजार के लिए भारत में विकसित और डिजाइन किया गया है। इसे दूसरे देशों को भी निर्यात किया जाएग। इस एप एनएक्सटी+ की पेशकश के साथ हमारा लक्ष्य वैकल्पिक ईंधन वर्ग के क्षेत्र में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ बनाना है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …