Home खेल अदिति लगातार बोगी से उबरी, इवन पार का कार्ड खेला
खेल - July 22, 2022

अदिति लगातार बोगी से उबरी, इवन पार का कार्ड खेला

एवियन-ले-बेंस (फ्रांस), 21 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां अमुंडी एवियन चैम्पियनशिप के पहले दौर में लगातार बोगी से उबरते हुए इवन पार 71 का कार्ड खेला।

अदिति का यह रिकॉर्ड 22वां मेजर टूर्नामेंट है। उन्होंने 10वें होल से शुरूआत की जिसमें वह 12वें और 13वें होल में बोगी कर बैठी। लेकिन उन्होंने 18वें होल में बर्डी लगाकर वापसी की।

उन्होंने एक और बर्डी लगायी लेकिन चौथे होल में बोगी के बाद आठवें होल में बर्डी ने सुनिश्चित किया कि वह इवन पार का कार्ड बना लें।

कनाडा की ब्रूक हेंडरसन ने सात अंडर 64 के कार्ड से शानदार बढ़त बनायी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …