भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में
बर्मिंघम, 31 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अचंता शरत कमल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में बारबडोस, सिंगापुर और उत्तरी आयरलैंड को 3-0 के समान अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
क्वार्टर फाइनल में सबसे पहले उतरी हरमीत देसाई और जी साथियान की जोड़ी ने पुरुष युगल में बांग्लादेश के रामहिमिलियान बाउम और मोहुतासिन अहमद रिदॉय को सीधे गेम में 11-8 11-6 11-2 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
अनुभवी शरत कमल ने इसके बाद एकल मुकाबले में मोहम्मद रिफात सिबार को 11-4 11-7 11-2 से हराकर भारत की बढ़त को दोगुना किया।
एक अन्य एकल मैच में साथियान ने 11-2 11-3 11-5 से जीत दर्ज करते हुए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








