राष्ट्रमंडल खेलों की साइकिलिंग पुरुष स्प्रिंट स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में हारे रोनाल्डो
बर्मिंघम, 31 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारत के शीर्ष साइकिलिस्ट रोनाल्डो लेइतोनजैम को रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष स्प्रिंट स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के मैथ्यू ग्लेट्जर के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।
बीस साल के रोनाल्डो ने 200 मीटर की दूरी के लिए 10.011 सेकेंड का समय लिया जो ग्लेट्जर से 0.162 सेकेंड अधिक था।
रोनाल्डो इससे पहले ली वैली वेलो पार्क में क्वालीफाइंग दौर में 10.012 सेकेंड के समय के साथ 13वें स्थान पर रहे थे।
क्वालीफाइंग दौर में रोनाल्डो के टीम के साथी डेविड बैकहम (10.120 सेकेंड) और एसो एल्बेन (10.361 सेकेंड) क्रमश: 18वें और 23वें स्थान पर रहे।
रोनाल्डो ने जून में नयी दिल्ली में एशियाई ट्रैक चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग में स्प्रिंट स्पर्धा का रजत पदक जीता था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








