राष्ट्रमंडल खेल :भारोत्तोलक लवप्रीत ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता कांस्य
बर्मिंघम, 03 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारोत्तोलक लवप्रीत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के पदकों की संख्या 14 करते हुए बुधवार को 109 किग्रा वर्ग में कास्य पदक प्राप्त किया।
लवप्रीत ने स्रैच में 163 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 192 किग्रा के प्रयास के साथ 355 किग्रा की कुल लिफ्ट दर्ज की। उन्होंने क्लीन एंड जर्क का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया।
इस बीच, कैमरून के पेरिक्लेक्स न्यैयबेयू जूनियर ने 361 किग्रा (स्रैच 160, क्लीन एंड जर्क 201) के साथ स्वर्ण जीता। समोआ के जैक ओपेलोगी ने 358 किग्रा (स्रैच 164, क्लीन एंड जर्क 194) की लिफ्ट के साथ रजत हासिल किया।
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …








