नारी को मजबूत नारी ही बना सकती है: डा. बेदी
नई दिल्ली, 04 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक सभागार में देश के निर्माण में महिलाओं की भूमिका ‘वुमेन ऑफ नेशन बिल्डिंग’ विषय पर विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुड्डुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल डॉ किरण बेदी ने कहा कि नारी को मजबूत एक नारी ही बना सकती है। पुरुष नहीं। हर माँ को शुरू से ही अपने पुत्र और पुत्री के लिए समान नियम बनाने चाहिए। उन्होंने कहा, मोदी सरकार में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
इस मौके पर ‘नार का सुर’ नामक एक फीचर फिल्म को भी जारी किया गया। इस दौरान डॉ बेदी के अलावा ‘ नार का सुर ’फिल्म के निर्देशक कुलदीप कौशिक, प्रोड्यूसर सुनील तायल सहित टीम के अन्य कलाकार, पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ बेदी एवम् नार का सुर फिल्म के सभी कलाकारों का सम्मान भी किया गया।
सौर ऊर्जा उत्पादन बन रहा प्रमुख नवीकरणीय साधन : आर.के सिंह
नई दिल्ली, 07 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत…