Home देश-दुनिया ‘यंग इंडिया’ को कुचलने का ‘आजाद भारत’ देगा जवाब : कमलनाथ

‘यंग इंडिया’ को कुचलने का ‘आजाद भारत’ देगा जवाब : कमलनाथ

भोपाल, 04 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से ‘यंग इंडिया’ समाचार पत्र पर की गई कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि ‘बापू’ द्वारा शुरू किए इस समाचार पत्र को कुचलने का ‘आजाद भारत’ जवाब देगा।
श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में आरोप लगाते हुए कि सत्ता की भूखी सरकार बापू द्वारा शुरू किए यंग इंडिया समाचार पत्र पर कब्जा कर रही है। यह वही यंग इंडिया है, जिसके माध्यम से महात्मा गांधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए अहिंसा की अलख पूरे देश में पहुंचाई और हमें आजादी मिली।
उन्होंने कहा कि आजाद भारत की नींव के पत्थर यंग इंडिया को अब कुचला जा रहा है। आज का ‘आज़ाद भारत’ इसका जवाब देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …