Home देश-दुनिया नोएडा में कैब चालक से मारपीट, कार लूटकर फरार बदमाश

नोएडा में कैब चालक से मारपीट, कार लूटकर फरार बदमाश

नोएडा, 10 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में हथियारबंद तीन बदमाशों ने एक कैब चालक से मारपीट कर मंगलवार को उसकी कार लूट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार चालक के अनुसार जहां पर उससे कार लूटी गयी, उससे कुछ दूरी पर ही ईकोटेक- 3 के थानाध्यक्ष की गाड़ी खड़ी थी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-45 में सदरपुर कॉलोनी के रहने वाले सतीश ने मंगलवार देर रात को पुलिस को सूचना दी कि गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से हल्द्वानी मोड़ के लिए उसकी ओला कैब को तीन लोगों ने बुक कराया था।

सतीश ने बताया कि वह कार लेकर गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहा था लेकिन जैसे ही कार गांव खेड़ा चौगानपुर के पास पहुंची, तो एक व्यक्ति ने उससे कहा कि उसकी तबीयत खराब है। वह कार से नीचे उतर गया। उसने बताया कि इसी बीच बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे बंधक बना लिया तथा उसके साथ मारपीट कर उसकी कार लूटकर भाग गए। चालक की शिकायत के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …