Home खेल हिमंता ने राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नयनमोनी को सम्मानित किया
खेल - August 12, 2022

हिमंता ने राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नयनमोनी को सम्मानित किया

गुवाहाटी, 11 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बाउल्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला टीम की सदस्य नयनमोनी सैकिया को बुधवार को हरसंभव मदद देने का वादा किया। यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार हिमंता ने अपने कार्यालय में इस खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए उनके जज्बे और जुझारूपन की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने का वादा किया ताकि वह खेल में और आगे बढ़ सके। इस अवसर पर नयनमोनी ने बर्मिंघम के अपने अनुभवों को साझा किया। राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पुरुषों की लॉन बॉल टीम के सदस्य मृदुल बोरगोहेन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…