Home खेल सितंबर में वियतनाम और सिंगापुर से खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम
खेल - August 12, 2022

सितंबर में वियतनाम और सिंगापुर से खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम

नई दिल्ली, 11 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम सितंबर में सिंगापुर और वियतनाम के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगी।

भारतीय टीम 24 सितंबर को सिंगापुर से और 27 सितंबर को मेजबान वियतनाम से खेलेगी।

वियतनाम फीफा विंडो (19 से 27 सितंबर) में इन मैचों का आयोजन कर रहा है जो 2022 एएफएफ मित्सुबिशि इलेक्ट्रिक कप की तैयारी के लिये अहम हैं।

भारतीय टीम 22 सितंबर को वियतनाम जायेगी और 28 सितंबर को लौटेगी।

वियतनाम फुटबॉल महासंघ के अनुसार तीनों टीमें 21 से 27 सितंबर तक टूर्नामेंट खेलेंगी और अधिकतम अंक पाने वाली टीम को विजेता घोषित किया जायेगा।

भारत इस समय फीफा रैंकिंग में 104वें स्थान पर है जबकि वियतनाम 97वें और सिंगाप़ुर 159वें स्थान पर है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …