Home खेल संन्यास का संकेत देने के बाद पहला मैच हारी सेरेना
खेल - August 12, 2022

संन्यास का संकेत देने के बाद पहला मैच हारी सेरेना

टोरंटो, 11 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सेरेना विलियम्स पेशेवर टेनिस से संन्यास का संकेत देने के बाद जब पहली बार कोर्ट पर उतरी तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

दर्शकों ने 23 वर्षीय सेरेना का खड़े होकर अभिवादन किया लेकिन इस स्टार खिलाड़ी ने न मुस्कान बिखेरी ना हाथ हवा में लहराया। दर्शक इस बीच अपने मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें लेते रहे।

अमेरिका की इस 40 वर्षीय खिलाड़ी को नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बेलिंडा बेनसिच ने 6-2, 6-4 से हराया।

बेनसिच का सामना दो बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन गार्बिने मुगुरुजा से होगा, जिन्होंने काया कानेपी को 6-4, 6-4 से हराया।

एक अन्य मैच में बियांका आंद्रीस्कु ने अलिज़े कॉर्नेट को 6-3, 4-6, 6-3 से पराजित किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …