Home व्यापार बाटा इंडिया का जून तिमाही का लाभ 72 प्रतिशत बढ़कर 119.37 करोड़ रुपये पर
व्यापार - August 12, 2022

बाटा इंडिया का जून तिमाही का लाभ 72 प्रतिशत बढ़कर 119.37 करोड़ रुपये पर

नई दिल्ली, 11 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बाटा इंडिया का जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 71.82 प्रतिशत बढ़कर 119.37 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के लिए यह तिमाही बिक्री के लिहाज से सबसे अच्छी रही है।

एक साल पहले जून तिमाही में कंपनी को 69.47 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

बाटा इंडिया ने शेयर बाजारों को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय तीन गुना से भी अधिक होकर 943.01 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वर्ष समान अवधि में 267.04 करोड़ रुपये था।

अप्रैल-जून में कंपनी का कुल खर्च 792.58 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 371.61 करोड़ रुपये था।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गुंजन शाह ने कहा कि बीती तीन तिमाहियों से बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है जिसकी वजह फैशनलेबल, ट्रेंडी और आरामदायक जूतों की मांग में वृद्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …