Home मनोरंजन बॉलीवुड में स्वाधीनता दिवस की धूम, सेलेब्स ने तिरंगा लहरा कर दी फैंस को बधाई
मनोरंजन - August 16, 2022

बॉलीवुड में स्वाधीनता दिवस की धूम, सेलेब्स ने तिरंगा लहरा कर दी फैंस को बधाई

मुंबई, 15 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। आजादी का अमृत महोत्सव यानी 76वां स्वतंत्रता दिवस सोमवार को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व पर आम से लेकर खास तक अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराकर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहा है। वहीं, बॉलीवुड के सेलेब्स भी इस दिन को यादगार बनाने में जुटे हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने घरों में तिरंगा लहरा कर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दी है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लाल किले पर मनाये गए अमृत महोत्सव का वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने जय हिंद लिखकर अपने फैंस को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, उनके पुत्र अभिषेक बच्चन ने तिरंगा लहराने का शानदार वीडियो शेयर कर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, स्वतंत्रता की कीमत इतने बलिदान देकर जानी है। आइए हमेशा इस आजादी की कद्र करें। स्वतंत्रता दिवस आप सभी को मुबारक हो।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने इस मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपने तीनों बच्चों के साथ घर की छत पर तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘घर पर ही युवाओं को अपने देश भारत के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सार और बलिदान सिखा रहा हूं। इसके लिए अभी और बहुत कुछ सिखाना होगा। लेकिन घर के छोटों द्वारा झंडा फहराने से हम सभी को गर्व, प्रेम और खुशी का अनुभव हुआ।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें वे तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई.. जय हिंद।’

अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘आजादी के 75 साल। हम सभी के लिए खुशी और गर्व का क्षण। हम ताकत से ताकत की ओर बढ़ें। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ अपनी फोटो पोस्ट की जिसमें पीछे तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमारी आजादी के 75 साल का जश्न। दुनिया भर में सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! जय हिंद।’

वहीं. प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी। जिसमें ‘वंदे मातरम’ सुनाई दे रहा है। इसमें एक पुराने अखबार की तस्वीर भी है जिसमें लिखा है, ‘स्वतंत्र भारत: ब्रिटिश शासन समाप्त’।

इन सबके अलावा एक्टर आर माधवन, शाहिद कपूर, वरुण धवन, कृति सैनन, सारा अली खान जैसे तमाम सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …