अफगानिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला, चार लोगों की मौत
काबुल, 15 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। पूर्वी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने पोलियो टीकाकरण टीम के सदस्यों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें कम से चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियो ने इसके बारे में बताया।
जलालाबाद शहर में हुए इस हमले की फिलहाल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। देश के पूर्वी हिस्से में पोलियो रोधी अभियान का समन्वय कर रहे डॉ जान मोहम्मद ने बताया कि हमले में टीकाकरण टीम के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि कम से कम तीन सदस्य घायल हो गए।
दुनिया में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में ही पोलियो का अब तक उन्मूलन नहीं हो पाया है। पिछले साल नाइजीरिया पोलियो मुक्त हो गया। मार्च में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने कहा था कि उसने अफगानिस्तान के नानगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में पोलियो टीकाकरण टीम से जुड़ी तीन महिलाओं की हत्या कर दी है। इस्लामिक स्टेट से संबद्ध संगठन का मुख्यालय पूर्वी अफगानिस्तान में है और माना जाता है कि इधर उसके सदस्यों की संख्या बढ़ी है।
अफगानिस्तान सरकार यूनिसेफ की मदद से 96 लाख बच्चों को पोलियो रोधी टीके देना चाहती है। वर्ष 2020 में अफगानिस्तान में पोलिया के 54 नए मामले आए थे। आतंकियों के खतरे के मद्देनजर पोलियो टीकाकरण टीम को सुरक्षा भी मुहैया करायी जाती है। इसके बावजूद अफगानिस्तान और पड़ोस के पाकिस्तान में आए दिन पोलियो टीम को निशाना बनाया जाता है। पिछले सप्ताह उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम को सुरक्षा प्रदान करने वाले दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गयी थी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








