Home व्यापार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं
व्यापार - August 29, 2022

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं

नई दिल्ली, 29 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद भी घरेलू स्तर पर सोमार को पेट्रोल और डीजल के दाम यथावत बने रहे। घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत है। पिछले दो महीने से अधिक समय से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल
……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31……..94.27
कोलकाता ……106.03……….92.76
चेन्नई………….102.63………94.24

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…