Home व्यापार केपीआई ग्रीन एनर्जी गुजरात में 16.10 मेगावाट की मिश्रित बिजली परियोजना स्थापित करेगी
व्यापार - September 5, 2022

केपीआई ग्रीन एनर्जी गुजरात में 16.10 मेगावाट की मिश्रित बिजली परियोजना स्थापित करेगी

नई दिल्ली, 05 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केपीआई ग्रीन एनर्जी गुजरात मिश्रित बिजली योजना 2018 के तहत भावनगर में कुल 16.10 मेगावाट की हरित मिश्रित परियोजना स्थापित कर रही है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि मिश्रित बिजली परियोजना में भावनगर के भुंगर साइट पर विकसित होने वाली पवन और सौर क्षमता शामिल है।

कंपनी ने कहा कि उसने विभिन्न कॉरपोरेट पक्षों के साथ मिश्रित बिजली परियोजना से पैदा होने वाली बिजली की बिक्री के लिए दीर्घकालिक पीपीए (बिजली खरीद समझौता) किए हैं। यह परियोजना मार्च 2023 में चालू हो सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …