Home देश-दुनिया जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी

जम्मू, 08 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात गुरुवार को सुचारू रूप से जारी है। गुरुवार सुबह हल्के वाहनों को दोनों तरफ से जाने की अनुमति दी गई है। इसी बीच भारी वाहनों को हल्के वाहनों के गुजरने के बाद आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।

गुरुवार सुबह 8 बजे से एक बजे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों ओर से हल्के यात्री व निजी वाहनों के गुजरने के बाद अधिकारियों द्वारा भारी वाहनों को उधमपुर से श्रीनगर की तरफ रवाना किया जाएगा। हालांकि हल्के वाहनों के गुजरने के दौरान वाहनों की गति धीमी रखी गई है क्योंकि बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग संकरी हो गया है और ऐसे में हादसों की आशंका बढ़ जाती है। अधिकारियों ने सुरक्षा बलों से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करते हुए मालवाहक व अन्य वाहनों के गुजरने और राजमार्ग की ताजा स्थिति का जायजा लेने के बाद ही वह अपने वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की ओर ले जा सकते हैं।

इसी बीच श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड गुरुवार को दोनों तरफ से यातायात के लिए खुला रखा गया है। इस दौरान राजौरी व पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड और एसएसजी रोड भी हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ से खुला है। हल्के वाहनों के निकलने के बाद ही भारी वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि तय समय के बाद किसी भी वाहन को इन मार्गों पर आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …