Home देश-दुनिया मुंबई सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

-मुंबई और कोंकण क्षेत्र में तीन दिनों का येलो एलर्ट

मुंबई, 08 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मुंबई सहित आसपास के इलाकों में बुधवार देर रात से हो रही भारी बारिश के वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के साथ ठाणे, नवी मुंबई, रायगढ़ इलाकों में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। महाराष्ट्र के कई जिलों में हो रही बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी जिलाधिकारियों तत्काल मदद पहुंचाने का आदेश दिया है।

मुंबई नगर निगम के अनुसार, मुंबई के सीएसएमटी क्षेत्र मालाबार हिल में 17 मिमी, पूर्वी उपनगरों में मुलुंड में 28 मिमी, भांडुपला में 27 मिमी, विक्रोली में 26 मिमी, गवानपाड़ा में 22 मिमी; पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी 11 मिमी, मरोल 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से अंधेरी सबवे, मिलन सबवे में पानी भर गया है। इसी तरह सायन सर्कल, और किंगसर्कल, धारावी , कांजुरमार्ग , विद्याविहार आदि इलाकों में भी जलभराव हो गया है।

मुंबई नगर निगम कर्मी पंपिंग के जरिये पानी की निकासी कर रहे हैं। नवी मुंबई और ठाणे में भी बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। इससे ठाणे-बेलापुर, सायन-पनवेल मार्ग पर निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। ठाणे में 68.33 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बीच दीवा में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी, रायगढ़ ,सिंधुदूर्ग जिले में भारी बारिश से जगह -जलभराव की खबर मिली है। पेन तहसील के कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे खाने-पीने की चीजों के साथ दूसरी सामग्री खराब हो गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …