Home देश-दुनिया केजरीवाल ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर जताया शोक

केजरीवाल ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, 09 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शुक्रवार को शोक जताते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा व कर्तव्य के सिद्धांतों का एक प्रतीक है।

महारानी का स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक अनुकरणीय नेतृत्व को खो दिया। उनका जीवन सेवा व कर्तव्य के सिद्धांतों का एक प्रतीक है। यह एक युग का अंत है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …