सीयूईटी-यूजी के नतीजे 15 सितंबर तक घोषित होंगे
नई दिल्ली, 09 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के स्नातक के परिणाम 15 सितंबर तक घोषित किए जाएंगे।
स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जरूरी सीयूईटी-यूजी की परीक्षा पहली बार जुलाई में हुई और 30 अगस्त को खत्म हुई।
कुमार ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सीयूईटी-यूजी के परिणाम 15 सितंबर तक घोषित कर सकती है या संभव हुआ तो कुछ दिन पहले भी नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसमें शामिल सभी विश्वविद्यालय सीयूईटी-यूजी के परिणाम के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल को तैयार रखें।’’
17 देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की, तनाव कम करने की अपील
मास्को, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सत्रह देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निं…








