Home देश-दुनिया जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य

जम्मू, 13 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भूस्लखन से बार-बार बाधित होने वाला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले तीन दिन से यातायात सामान्य है। मंगलवार को हल्के और निजी वाहनों को दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है। भारी वाहनों को इनके गुजरने के बाद आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक राजमार्ग पर दोनों ओर से हल्के यात्री और निजी वाहनों के गुजरने के बाद भारी वाहनों को जखैनर उधमपुर से श्रीनगर की तरफ रवाना किया जाएगा। अधिकारियों ने सुरक्षा बलों से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करते हुए मालवाहक व अन्य वाहनों के गुजरने और राजमार्ग की ताजा स्थिति का जायजा लेने के बाद ही अपने वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की ओर ले जाएं।

इस बीच श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड दोनों तरफ से यातायात के लिए खुला है। राजौरी व पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड और एसएसजी रोड भी हल्के वाहनों के लिए दोनों तरफ से खुला है। हल्के वाहनों के निकलने के बाद भारी वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…