Home मनोरंजन सबा और शिल्पी का ‘रोटी खातिर’ गीत हुआ रिलीज
मनोरंजन - September 14, 2022

सबा और शिल्पी का ‘रोटी खातिर’ गीत हुआ रिलीज

मुंबई, 13 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस सबा खान वीडियो सॉन्ग ‘रोटी खातिर’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया गया है। इसमें एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन्स और अदाएं देखकर तो आप भी अपना दिल हार जाएंगे। गाने को बहुत ही टेलेंट सिंगर शिल्पी देहाती ने अपनी खास शैली में गया है। ‘रोटी खातिर’ में सबा ने शिल्पी की आवाज पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी है, जिसकी तारीफ सभी कर रहे हैं। गाने में सबा का साथ बैकग्राउंड डांसरों ने भी खूब दिया हैं।

‘रोटी खातिर’ गाने को शिल्पी देहाती ने गाया है। अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान इस गाने में नजर आ रही हैं। इस गाने की लिरिक्स को अर्जुन देवा ने लिखा है। म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं जबकि भोजपुरिया के निर्देशन में यह गाना बना है। इसकी कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल, एडिट पंकज शॉ, डीआई रोहित का है। ‘रोटी के खातिर’ गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

‘रोटी के खातिर’ गाने की बात करें तो एक नवविवाहिता के दर्द को गाने के जरिए बताया गया है। इस गाने में सबा खान शिकायत कर रही हैं कि ‘वह शनिवार को पति के ग्रह को काटने के लिए खिचड़ी बनाती हैं, लेकिन उनके पति को रोटी खानी होती है। इसलिए वह सबा खान की चोटी पकड़कर पिटाई कर देते हैं।’ गाने में सबा खान साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी अदाओं को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने के बोल भी दमदार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …