सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मनाली में शुरु की ‘योद्धा’ की शूटिंग
मुंबई, 13 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग मनाली में शुरु हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।
गौरतलब है कि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी और राशी खन्ना भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित होगी। फिल्म में सिद्धार्थ सोल्जर की भूमिका में होंगे और वह जबरदस्त एक्शन और स्टंट करते नजर आएंगे।
योद्धा का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं। बतौर निर्देशक सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। करण जौहर के ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ और शशांक खेतान के ‘मेंटर डिसिप्लिन फिल्म्स’ के तहत इस फिल्म को निर्मित किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








