जर्मनी ने रूस की तेल कंपनी रोजनेफ्ट की अनुषंगी का नियंत्रण अपने हाथों में लिया
बर्लिन, 16 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। जर्मनी की सरकार ने कहा कि वह रूस की तेल कंपनी रोजनेफ्ट की यहां स्थित अनुषंगी का नियंत्रण अपने हाथों में ले रही है। सरकार ने कहा कि देश की तीन तेल रिफायनरी में परिचालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि रोजनेफ्ट डॉयचलैंड, एरअएन रिफायनिंग एंड मार्केटिंग का नियंत्रण जर्मनी की संघीय नेटवर्क एजेंसी को सौंपा गया है।
इसमें बताया गया कि एजेंसी तीन रिफायनरी: पीसीके शॉवेट, माइरो और बायेरनॉइल में कंपनियों के शेयर पर भी नियंत्रण रखेगी।
मंत्रालय ने कहा कि जर्मनी की तेल शोधन क्षमता में 12 फीसदी हिस्सेदारी रोजनेफ्ट की है और इस कदम से निरंतर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उसने कहा कि यह व्यवस्था छह महीने के लिए की गई है।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








