श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को पकड़ा
रामेश्वरम (तमिलनाडु), 20 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को उनके समुद्री सीमा क्षेत्र में दाखिल होने के आरोप में पकड़ लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये मछुआरे तमिलनाडु के पुडुकोट्टई के निवासी हैं।
मत्स्य विभाग के अनुसार, श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें सोमवार देर रात मुल्लैथिवु व नेदुनथिवु के बीच उसके (श्रीलंका के) समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में पकड़ लिया। एक नौका भी जब्त की गई है।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








