Home अंतरराष्ट्रीय पुतिन ने कर्च रेल-रोड ब्रिज विस्फोट की तुलना आतंकी हमले से की

पुतिन ने कर्च रेल-रोड ब्रिज विस्फोट की तुलना आतंकी हमले से की

मास्को, 10 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कर्च रेल-रोड ब्रिज पर हुए विस्फोट की तुलना आतंकी हमले से की है। उन्होंने कहा कि इसे उड़ाने का षडयंत्र यूक्रेन के खुफिया संगठन ने तैयार किया और अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले 19 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज पर शनिवार सुबह: विस्फोट हुआ था। इस दौरान ब्रिज का बड़ा हिस्सा टूटकर समुद्र में गिर गया था।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि इसमें यह आतंकी कृत्य है। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण नागरिक आधारभूत ढांचे को बर्बाद करना था। पुतिन ने यह बात रूसी जांच समिति के अध्यक्ष एलेक्जेंडर बास्त्रीकिन के साथ बैठक करने के बाद कही। इस समिति का गठन घटना के तत्काल बाद किया गया था।

इस बीच रूस ने कर्च रोड-रेल ब्रिज को ठीक कर ट्रेनों का आवागमन सुचारु करने का दावा किया है। सड़क पर हल्के वाहनों का आना-जाना हो रहा है। पुल को हुए नुकसान का आकलन रविवार सुबह गोताखोरों ने किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …