फ्लोरिडा के बार में गोलीबारी, एक की मौत, छह घायल
फ्लोरिडा, 10 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका में ताजा हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और छह लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा के टम्पा शहर में रविवार तडक़े एक बार के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
टम्पा पुलिस विभाग ने बयान जारी कर कहा कि यह गोलीबारी रविवार तडक़े करीब तीन बजे एलआईटी सिगार और मार्टिनी लाउंज के बाहर हुई। इसके मुताबिक क्लब के अंदर बहस कर रहे दो समूहों के बीच टकराव हुआ, उसी दौरान एक व्यक्ति ने गोली चलाना शुरू कर दिया।पुलिस ने कहा कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी छह घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इस संबंध में रविवार दोपहर तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








