Home देश-दुनिया मुलायम का निधन अतिदुखदायी, उप्र में रहेगा तीन दिन राजकीय शोक : योगी

मुलायम का निधन अतिदुखदायी, उप्र में रहेगा तीन दिन राजकीय शोक : योगी

लखनऊ, 10 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक प्रकट किया है। योगी ने श्री यादव के निधन पर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक और पूरे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किये जाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री की ओर से सोमवार को जारी शोक संदेश में योगी ने श्री यादव के पुत्र अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है।”
योगी ने कहा, “ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 03 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा”
गौरतलब है कि 83 वर्षीय श्री यादव का निधन आज सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…