Home देश-दुनिया सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में मुलायम का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा : प्रियंका

सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में मुलायम का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा : प्रियंका

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि रक्षा मंत्री एवं सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षा मंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।”

उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव व अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर श्री मुलायम सिंह यादव जी को श्रीचरणों में स्थान दें।”

मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कुछ हफ्तों से उनकी तबीयत बहुत खराब थी। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…