रितेश-जेनेलिया ने शेयर किया फनी वीडियो
मुंबई, 10 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर किया है।
रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड के चहेते कपल में शुमार किये जाते हैं।सोशल मीडिया पर दोनों अपने वीडियोज के जरिये फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जेनेलिया ने बताया है कि उन्हें रितेश के बारे में क्या पसंद है।
वीडियो में रितेश पूछते हैं ,कि आप ने मुझमें ऐसा क्या देखा था, जो आप मुझसे शादी करने को तैयार हो गए?’ इस पर जेनेलिया जवाब देती हैं कि- मैंने आपको अपनी बालकनी से कपड़े धोते और बर्तन धोते देखा था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








