Home मनोरंजन शादी के चार महीने बाद ही जुड़वां बच्चों के माता -पिता बने विग्नेश और नयनतारा
मनोरंजन - October 10, 2022

शादी के चार महीने बाद ही जुड़वां बच्चों के माता -पिता बने विग्नेश और नयनतारा

मुंबई, 10 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। साउथ सुपरस्टार विग्नेश शिवन और नयनतारा अपनी शादी के चार महीने बाद ही जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी खुद विग्नेश शिवन ने दी है। खास बात यह है कि दोनों सेरोगेसी के जरिये जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं।

विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर नयनतारा और अपने साथ अपने दो नवजात बच्चों के पैरों को चूमते हुए 2 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीरों के साथ विग्नेश शिवन ने लिखा है, ‘नयन और मैं बन गए हैं अम्मा और अप्पा… हम धन्य हैं.. जुड़वां बच्चे.. हमारी प्रार्थना और हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद हमारे 2 बच्चों के रूप में सामने आया है। हमें आप सभी का भी आशीर्वाद चाहिए हमारे उइरो और उलगाम के लिए। जिंदगी एक साथ खूबसूरत और उज्जवल लग रही है। भगवान महान हैं।’

विग्नेश और नयनतारा के माता-पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं फैंस एवं सेलिब्रिटी कपल को बधाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन ने एक -दूसरे को छह साल तक डेट करने के बाद इसी साल नो जून को तमिलनाडू के ख़ूबसूरत शहर महाबलीपुरम में शादी रचाई। वहीं अब दोनों जुड़वां बच्चों के माता पिता बन गए हैं और इसे लेकर दोनों ही काफी खुश और उत्साहित हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …