यूरो 2020: नीदरलैंड ने आस्ट्रिया को हराया
एम्सटरडम, 18 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दो गोल से बढत बनाने के बाद उसे कायम रखते हुए नीदरलैंड ने यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के मैच में आस्ट्रिया को 2.0 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया।
नीदरलैंड के लिये मेंफिस डिपे और डेंजेल डमफ्राइज ने दोनों हाफ में एक एक गोल किया।
डिपे ने 11वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जो 66 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका 27वां गोल था। वहीं डमफ्राइज ने 67वें मिनट में गोल दागा। उन्होंने उक्रेन के खिलाफ पहले मैच में भी गोल किया था।
नीदरलैंड सात साल में पहला बड़ा टूर्नामेंट खेल रहा है और एक मैच बाकी रहते अंतिम 16 में पहुंच गया है। उसने 1988 में यूरो चैम्पियनशिप जीती थी और 2014 विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा था।
अन्य ग्रुप मैच में उक्रेन ने उत्तरी मेसिडोनिया को 2.1 से हराया।
अब नीदरलैंड का सामना उत्तरी मेसिडोनिया से होगा जबकि आस्ट्रिया की टीम उक्रेन से खेलेगी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








