गोवा में नौसेना का मिग 29-‘के’ लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त ,पायलट सुरक्षित
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। नौसेना का एक मिग 29-‘के’ लड़ाकू विमान बुधवार को गोवा में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात है कि विमान को उड़ा रहा पायलट सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा। नौसेना के अनुसार यह विमान नियमित उड़ान पर था लेकिन जब यह बेस की तरफ वापस लौट रहा था तो इसमें तकनीकी खराबी आ गई। विमान को उड़ा रहा पायलट समय रहते सुरक्षित बच निकला। तलाशी अभियान के दौरान पायलट का तुरंत पता लगा लिया गया और रिपोर्टों में कहा गया है कि पायलट की हालत स्थिर है। विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








