हिमाचल प्रदेश को दिल्ली से जोड़ेगी चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच गुरुवार से चलने जा रही है जो पंजाब में कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे सिख तीर्थ और माता ज्वाला देवी और माता चिंतपूर्णी जैसे तीर्थों को जोड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ऊना से इसका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस गाड़ी में सवार होकर नई दिल्ली आएंगे।
गत 30 सितंबर को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर से मुंबई के बीच शुरू किया गया है। श्री मोदी ने गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से अहमदाबाद के बीच इस गाड़ी में सवारी भी की थी। वंदे भारत एक्सप्रेस के तीसरे और चौथे रैक का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में किया गया है। पहले संस्करण से उन्नत इस संस्करण की गाड़ी 180 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक गति से दौड़ने में सक्षम है। ऊना पंजाब की सीमा से लगा एक औद्योगिक नगर है। इस गाड़ी के चलने से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी लाभ होगा। माना जा रहा है कि 385 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह गाड़ी यात्रियों में बहुत लोकप्रिय और कामयाब रहेगी।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








