Home देश-दुनिया दिवाली से पहले प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अयोध्या में कर सकते हैं ‘रामलला’ के दर्शन
दिवाली से पहले प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अयोध्या में कर सकते हैं ‘रामलला’ के दर्शन
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवाली से एक दिन पहले रविवार को अयोध्या के राम मंदिर में पूजा करने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
रविवार शाम को अयोध्या के अपने दौरे के दौरान वह ‘दीपोत्सव’ और ‘आरती’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और राम मंदिर के जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। सूत्रों ने कहा कि मोदी सरयू नदी के तट पर हरित और डिजिटल आतिशबाजी भी देखेंगे।
मोदी के शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने की भी उम्मीद है। वह मंदिरों में पूजा करने के अलावा दो प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








