ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज का शेयर करीब छह फीसदी की बढ़त के साथ हुआ सूचीबद्ध
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर 80 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले बृहस्पतिवार को करीब छह फीसदी की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए।
ट्रैक्सन के शेयर बीएसई पर 3.75 फीसदी की बढ़त के साथ 83 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। फिर यह 23.68 फीसदी और चढ़कर 98.45 रुपये पर आ गए।
एनएसई में शेयर 5.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।
ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले हफ्ते निर्गम के अंतिम दिन दोगुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 3,86,72,208 शेयरों के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 75 से 80 रुपये प्रति शेयर का तय किया गया है।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








