Home हरियाणा-न्यूज़ ऑक्सीजन गैस के सिलैंडर उपलब्ध करवाने में सोनीपत प्रदेश में तीसरे स्थान पर

ऑक्सीजन गैस के सिलैंडर उपलब्ध करवाने में सोनीपत प्रदेश में तीसरे स्थान पर

सोनीपत, 17 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उपायुक्त व जिला रैड क्रॉस सोसायटी सोनीपत के अध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में रैड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अब तक 1179 लोगों को ऑक्सीजन गैस के सिलैंडर उपलब्ध करवाने में सोनीपत जिले का प्रदेश में तीसरा स्थान पर रहा है। नगराधीश व ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण नोडल अधिकारी जितेंद्र जोशी ने बताया कि सरकार की ओर से ऑनलाइन पोर्टल प्रक्रिया को अपनाते हुए ऑक्सीजन गैस सिलैंडर को घर-घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के बाद बिना देरी किए आवेदनकर्ताओं से सम्र्पक कर ऑक्सीजन सिलेंडर निर्धारित स्थान पर रैडक्रॉस के कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पहुंचाया जा रहा है। जिला रेड क्रॉस की सचिव सरोज बाला ने बताया कि 7 मई से ऑक्सीजन सिलेंडर देने का कार्य शुरू किया गया था। अब तक जिले में पोर्टल के माध्यम से होम आइसोलेट 1179 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा चुके है। सिलेंडरों को लोगों तक पहुंचाने में सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, एन.जी.ओ. व स्वंयसेवक पुरी निष्ठा से लगे हुए है। जिले के गोहाना, खरखौदा, गन्नौर के एनजीओ व रैड़ क्रॉस साथ मिलकर काम कर रहें हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

उखीमठ, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तराखंड में हिमालय की कंदराओं में स्थित 11वें…