दुष्यंत चैटाला की अगुवाई में ऑनलाइन सिस्टम मजदूरों के कल्याण में मील का पत्थर साबित होगा: रणदीप कौल
-’सेंट्रल प्रोसेसिंग सिस्टम’ सॉफ्टवेयर उपमुख्यमंत्री की मजदूर हितैषी सोच का परिणाम
कैथल, 17 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अधिवक्ता रणदीप कौल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला की अगुवाई में ‘हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ द्वारा तैयार किया गया ‘सेंट्रल प्रोसेसिंग सिस्टम’ का सॉफ्टवेयर मजदूरों के कल्याण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन सिस्टम उपमुख्यमंत्री की मजदूर हितैषी सोच का परिणाम है, जिससे पंजीकृत श्रमिक को इस सॉफ्टवेयर से योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिन रात प्रदेश की जनता की भलाई के कार्य कर रहे है और गठबंधन सरकार की विकास व लाभकारी नीतियों का हर वर्ग को पूरा लाभ मिल रहा है। यहां बातचीत करते हुए रणदीप कौल ने कहा कि इस ‘सेंट्रल प्रोसेसिंग सिस्टम’ से जहां कार्य में पारदर्शिता आएगी, वहीं भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसी जा सकेगी। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट व कड़े शब्दों में कहा है कि अगर कोई अधिकारी एक माह तक उस आवेदन पर कार्रवाई नहीं करता है तो जांच में लापरवाही मिलने पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। जिससे साफ जाहिर होता है कि गठबंधन सरकार मजदूरों के हितों को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और उनके उत्थान में निरंतर कार्य कर रही है। रणदीप कौल ने नए सिस्टम को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां अपने पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। जो श्रमिक पहले आवेदन करेगा उसके आवेदन पर पहले कार्रवाई की जाएगी। जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं है। दिन रात गरीब, मजदूर, कमेरे वर्ग, किसान, व्यापारी सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रहे है, ताकि गठबंधन सरकार की विकासकारी नीतियों का जनता को सीधा लाभ मिलें। कौल ने कार्यकत्र्ताओं को आह्वान किया कि कार्यकत्र्ता पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर गठबंधन सरकार की विकासकारी नीतियों का प्रचार करने के साथ हर वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जजपा से जोड़े।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








