नामित प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय
नई दिल्ली, 02 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को उस याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया, जिसमें वरिष्ठतम न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को प्रधान न्यायाधीश के रूप में नौ नवंबर को शपथ लेने से रोकने का अनुरोध किया गया है।
जब एक वकील ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए इस मामले का जिक्र किया, तो प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि वह बृहस्पतिवार के बजाय अपराह्न पौने एक बजे याचिका पर सुनवाई करेगी
न्यायमूर्ति ललित ने कहा, ‘‘मेरे भाई (न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट) और बहन (न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी) के लिए मामले से जुड़े दस्तावेज लाए जाएं। हम आज अपराह्न पौने एक बजे के लिए मामले को सूचीबद्ध करेंगे।’’ नामित प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ को नौ नवंबर को भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेनी है।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








