Home व्यापार होंडा कार्स का भारत में उत्पादन का आंकड़ा 20 लाख इकाई के पार
व्यापार - November 7, 2022

होंडा कार्स का भारत में उत्पादन का आंकड़ा 20 लाख इकाई के पार

नई दिल्ली, 07 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। होंडा कार्स इंडिया का भारत में कुल उत्पादन का आंकड़ा 20 लाख इकाई के पार हो गया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने 20 लाखवें वाहन का उत्पादन अपने राजस्थान के टपूकड़ा संयंत्र में किया है। कंपनी ने भारत में उत्पादन दिसंबर, 1997 में शुरू किया था। परिचालन शुरू करने के बाद कंपनी अबतक भारत में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ताकुया त्सुमुरा ने बयान में कहा, ‘‘20 लाख इकाइयों के उत्पादन का आंकड़ा पिछले 25 साल के दौरान होंडा की ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’ कंपनी अपने सिटी और अमेज सेडान वाहनों को घरेलू बाजार में बेचने के अलावा 15 से अधिक बाजारों में इनका निर्यात भी करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…