Home व्यापार हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1008 अंक उछला
व्यापार - November 11, 2022

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1008 अंक उछला

नई दिल्ली, 11 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुला। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का (सेंसेक्स) 1,007.53 अंक यानी 1.66 फीसदी उछाल के साथ 61,621.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का (निफ्टी) भी 264.10 अंक यानी 1.46 फीसदी की तेजी के साथ 18,292.30 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

लगातार दो कारोबारी सत्रों में गिरावट झेलने के बाद आज शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक दमदार मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 697 अंक उछलकर 61311 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 244 अंक चढ़कर 18272 अंकों के स्तर पर खुला। शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 419.85 अंक यानी 0.69 फीसदी लुढ़क कर 60,613.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) भी 128.80 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 18,028.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सोशल मीडिया पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 20 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प…