Home देश-दुनिया आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए जारी की 117 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए जारी की 117 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

नई दिल्ली, 13 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। एक दिन पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की लंबी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लिया गया। आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की थी। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में विधायक राजेंद्र पाल गौतम को शामिल किए जाने की भाजपा ने कड़ी निंदा की थी और आम आदमी पार्टी पर हिंदू विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया था।

इससे पहले दिन में अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दी थी कि वह लोगों को वे पांच चीजें बताएं, जो उसने पिछले 15 साल में एमसीडी में की हैं। केजरीवाल ने कहा कि पांच चीजें तो भूल जाइए, वे दो ही चीजें बता दें, जो उन्होंने एमसीडी में की हैं। भाजपा के लोग केवल संवाददाता सम्मेलन करते हैं और दिन में चौबीसों घंटे अरविंद केजरीवाल के लिए अपशब्द कहते हैं। भाजपा ने मुझे धोखेबाज, आतंकवादी, खालिस्तानी और क्या-क्या नहीं कहा। यह कैसी राजनीति है?

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी विचारधारा ईमानदार और कट्टर देशभक्त की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की संभावनाओं को लेकर विश्वास जताया। उन्होंने दावा किया कि आप गुजरात के लोगों के लिए एक उम्मीद के रूप में उभरी है, जहां भाजपा और कांग्रेस का वोट प्रतिशत कम हो रहा है।

इसके साथ ही केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना और केंद्र की भाजपा दिल्ली में योग की कक्षाएं रोककर और आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा लागू की जा रही अन्य योजनाओं को बंद करके दिल्लीवासियों का ‘जीवन बर्बाद’ कर रहे हैं। जब एलजी ने योगशालाओं पर रोक लगाई तो वह बहुत तकलीफदेह था। करीब 17,000 लोग उन कक्षाओं में जा रहे थे। एलजी का कहना है कि वे योग शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं करेंगे। सबके सामने आ गया है कि लोगों को योग करने से कौन रोक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…