एमेच्योर अवनी प्रशांत को पांच शॉट की बढ़त
चंडीगढ़, 16 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। एमेच्योर अवनी प्रशांत ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 15वें चरण के पहले दौर में बुधवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए चार अंडर 68 का स्कोर बनाया।
अवनी ने पहले नौ होल में चार बर्डी बनाई जबकि एक भी बोगी नहीं की लेकिन अंतिम नौ होल में उन्होंने दो बोगी की और इतनी बर्डी बनाई। वह पहले दिन अंडर पार का स्कोर करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रही।
पिछले साल पेशेवर सर्किट में दो खिताब जीतने वाली अवनी ने आठ खिलाड़ियों पर पांच शॉट की बढ़त बना रखी है। इन सभी खिलाड़ियों ने एक ओवर 73 का कार्ड खेला।
संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज इन खिलाड़ियों में पिछले सप्ताह की विजेता रिद्धिमा दिलावरी और दो एमेच्योर हीना कांग और जिया कटारिया तथा सिद्धि कपूर, रिया पूर्वी सरवनन, अनीशा अग्रवाल और लखमेहर परदेसी शामिल हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








