Home व्यापार गडकरी ने पश्चिम बंगाल में राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी
व्यापार - November 17, 2022

गडकरी ने पश्चिम बंगाल में राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 17 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,206 करोड़ रुपये है।

इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में उत्तर बंगाल में अवसंरचना विकास की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा, ‘‘इन परियोजनाओं पर काम दिसंबर में शुरू होगा। क्षेत्र में 5.12 किलोमीटर लंबी छह लेन की सड़क, 3.6 किलोमीटर लंबी चार लेन की सड़क और 3.7 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड शामिल है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘इन परियोजनाओं से संपर्क बेहतर होगा और दार्जिलिंग, सिक्किम तथा भूटान जाने वाले लोगों का समय बचेगा।’’ इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि तिस्ता नदी पर 1,100 करोड़ रुपये की लागत से एक पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई अन्य अवसंरचना परियोजनाओं पर भी मंथन चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …