यूक्रेन के 50 सैनिकों को रूस ने किया रिहा : यमरक
कीव, 25 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि रूस के साथ कैदी सैनिकों की अदला-बदली के बाद रूस ने 50 यूक्रेनी सैनिक को रिहा करने के बाद सैनिक स्वदेश लौट आए हैं।
श्री यमरक ने गुरुवार को टेलीग्राम में लिखा, “रिहा होने वालों में दो अधिकारी के साथ 48 सार्जेंट और सैनिक थे। उन्होंने कहा कि रिहा किए गए अधिकांश सैनिकों ने यूक्रेन के नौसेना बलों, नेशनल गार्ड और सशस्त्र बलों में सेवारत थे।
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमख ने सैनिक कैदियों की अदला-बदली में यूक्रेन द्वारा जारी किए गए रूसी सैनिकों की संख्या के बारे में काई ब्योरा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के और सैनिकों को रूस की कैद से छुड़ाने के प्रयास जारी हैं। यूक्रेन और रूस ने इससे पहले मार्च में पहली बार कैदियों की अदला-बदली की थी।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








