Home व्यापार कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
व्यापार - November 25, 2022

कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 25 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंड क्रूड आयल मामूली तेजी के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब और डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि हफ्ते के पाचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.34 डॉलर यानी 0.40 फीसदी की तेजी के 85.68 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.51 डॉलर यानी 0.65 फीसदी उछलकर 78.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद देश में तेल के दाम करीब पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सोशल मीडिया पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 20 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प…