बाबा रामदेव ने महिलाओं के अपमान पर मांगी माफी
– महाराष्ट्र महिला आयोग को लिखित माफीनामा
मुंबई, 28 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। योग गुरु बाबा रामदेव ने महिलाओं के पोशाक पर दिए गए बयान पर माफी मांग ली। उन्होंने अपना लिखित माफीनामा महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को भेज दिया है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकनकर ने सोमवार सुबह मीडिया को यह जानकारी दी।
रुपाली चाकनकर ने कहा कि ठाणे में बाबा रामदेव ने एक कार्यक्रम में महिलाओं के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया था। बाबा रामदेव ने कहा था- ‘महिलाएं साड़ी में अच्छी लगती हैं। सलवार सूट में अच्छी लगती हैं। मेरी नजर में वे कुछ भी नहीं पहनती हैं तो भी अच्छी लगती हैं।’ उल्लेखनीय है कि इस बयान के बाद बवाल मच गया। आयोग ने बाबा रामदेव को दो दिन में लिखित माफी मांगने के लिए नोटिस जारी किया था।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








