Home अंतरराष्ट्रीय नाइजीरिया में बंदकूधारियों ने मस्जिद में घुसकर 12 लोगों की हत्या की

नाइजीरिया में बंदकूधारियों ने मस्जिद में घुसकर 12 लोगों की हत्या की

अबुजा, 05 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने एक इमाम सहित एक दर्जन उपासकों की हत्या कर दी। इसके अलावा एक मस्जिद से कई अन्य लोगों का अपहरण कर लिया। स्थानीय निवासियों ने रविवार को देश के उत्तर में शनिवार रात हुई सशस्त्र गिरोह की इस वारदात की जानकारी दी।

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक मैगामजी समुदाय की मस्जिद में यह वारदात हुई। उल्लेखनीय है कि यहां ऐसे गिरोह उन समुदायों पर हमला करते हैं जहां सुरक्षा कड़ी होती है। यह गिरोह अपह्रत लोगों को छोड़ने के बदले फिरौती मांगते हैं। साथ ही ग्रामीणों को संरक्षण शुल्क वसूलते हैं। इसके बाद यह गिरोह लोगों को खेती करने और फसल काटने से नहीं रोकते।

राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के गृह राज्य कैटसीना के फुनटुआ निवासी लॉवल हारुना के मुताबिक बंदूकधारी बाइक से मैगामजी मस्जिद पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मस्जिद में भगदड़ मच गई। इस गोलीबारी में मुख्य इमाम सहित करीब 12 लोग मारे गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…