Home अंतरराष्ट्रीय हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर पेरू में आपातकाल लागू

हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर पेरू में आपातकाल लागू

लीमा, 15 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पेरू के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में हिंसा फैल गई है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरे देश में 30 दिन के लिए राष्ट्रव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। पूरे के रक्षा मंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने कहा, “हम तोड़फोड़, हिंसा, राजमार्गों और सड़कों को जाम करने के मद्देनजर पूरे देश में आपातकाल की स्थिति घोषित करने पर सहमत हुए हैं।” उन्होंने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद बुधवार को कहा कि यह राष्ट्रीय पुलिस और सशस्त्र बलों को अराजक तत्वों और हिंसक प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि हिंसक विरोध के कारण देश के दक्षिण में सात लोग मारे गए हैं। इसे रोकने के लिए सरकार से एक सशक्त और आधिकारिक प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपातकाल की स्थिति अन्य संवैधानिक गारंटियों के बीच प्रदर्शन के अधिकार और आंदोलन की स्वतंत्रता को अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है। बता दें कि पेरू में पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 07 दिसंबर को हिरासत में लिए जाने के कारण देश में राजनीतिक अशांति फैल गई है। प्रदर्शनकारी समय से पहले चुनाव और कैस्टिलो को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

टोयोटा की अप्रैल में बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 इकाई

नई दिल्ली, 01 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की अप्रैल महीने में थोक…