Home अंतरराष्ट्रीय 6.2 तीव्रता के भूकंप ने ताइवान के पूर्वी तट को हिलाया

6.2 तीव्रता के भूकंप ने ताइवान के पूर्वी तट को हिलाया

ताइपे, 15 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ताइवान के पूर्वी तट पर बुधवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप में जान माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

द्वीप के केंद्रीय मौसम ब्यूरो ने कहा कि भूकंप ताइवान के दक्षिण पूर्वी तटीय शहर हुलिएन से 29 किलोमीटर (18 मील) दक्षिण-पूर्व में आया। भूकंप की गहराई 5.7 किलोमीटर (3.5 मील) थी।

राजधानी ताइपे में इमारतें लगभग एक मिनट तक हिलती रहीं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भूमिगत पैदल पार पथ (सबवे) का परिचालन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।

सितंबर में, द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक इमारत ध्वस्त हो गई थी और एक व्यक्ति मारा गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…